उज्जैन। बाबा महाकाल की भस्म आरती दर्शन अनुमति व्यवस्था शीघ्र ही
ऑनलाइन होगी। इसके लिए महाकाल मंदिर पुलिस चौकी के समीप हाईटेक काउंटर का
निर्माण किया जा रहा है। काउंटर पर 3 कम्प्यूटर सेट लगाए गए हैं। वेब कैमरे
लगाने का काम अभी बाकी है। ऑनलाइन सुविधा के उद्घाटन की तारीख 6 दिसंबर को
होने वाली प्रबंध की बैठक में तय की जाएगी। मंदिर प्रशासक जयंत जोशी ने
बताया कि ऑनलाइन अनुमति व्यवस्था से स्थानीय के साथ ही देश व दुनिया के
श्रद्घालुओं को फायदा होगा। बाहर के श्रद्घालु दर्शन अनुमति के लिए ऑनलाइन
आवेदन कर सकेंगे। स्थानीय श्रद्घालु काउंटर पर फॉर्म जमा करेंगे। कर्मचारी
संबंध जानकारी को अंकित करने के पश्चात कम्प्यूटर से बारकोड के साथ फार्म
प्राप्ति की रसीद देंगे।श्रद्घालु को दर्शन की अनुमति मिली है या नहीं इसकी
जानकारी एसएमएस के जरीए दी जाएगी। दर्शन के वक्त कर्मचारी बारकोड के
द्वारा दी गई अनुमति की स्थिति देखकर श्रद्घालुओं को प्रवेश देंगे।
कैमरे में कैद होगी तस्वीर- ऑनलाइन अनुमति काउंटर की तीनों खि़ड़कियों
पर वेब केमरे लगाए जाएंगे, जिनसे फार्म जमा करवाने वाले व्यक्ति की तस्वीर
कैद होगी। व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के साथ सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम
उठाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें